शाओमी ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक झाड़ू, एक बार की चार्जिंग में 2 घंटे करें इस्तेमाल 

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 26 Apr 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi’s Mi Wireless Handheld Sweeper Launched for crowdfunding
Mi Wireless Sweeper

    चीन की एपल कही जाने वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने स्मार्टफोन, जूता, एयरप्यूरीफायर और पेन के बाद अब वायरलेस झाड़ू लॉन्च किया है। Xiaomi के इस वायरलेस इलेक्ट्रिक झाड़ू की कीमत 99 युआन यानि करीब 1030 रुपये है और इसकी बिक्री कंपनी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म से हो रही है।

    शाओमी की इस इलेक्ट्रिक झाड़ूी की खासियतों की बात करें तो इसमें दो ब्रश दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस झाड़ू को 2 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इस झाड़ू के ब्रश की स्पीड 1300r/min है। बेहतर सफाई के लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया है जिसमें रोटेशन की सुविधा है जिसकी मदद से झाड़ू को किसी भी दिशा में घुमाया जा सकेगा। इस झाड़ू का वजन 1 किलोग्राम है। वैसे इस झाड़ू को आपको हाथ से कंट्रोल करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Redmi Y3 भारत में हुआ लॉन्च, रेडमी वाय2 की कीमत में मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

    बता दें कि शाओमी ने 24 अप्रैल को ही भारत में रेडमी 7 और रेडमी वाय3 के साथ स्मार्ट बल्ब लॉन्च किया है। एमआई के इस स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिसटेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। इसमें वॉयस कंट्रोल भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें