Redmi Y3 भारत में हुआ लॉन्च, रेडमी वाय2 की कीमत में मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 24 Apr 2019 01:27 PM IST
Redmi Y3 launched in India with 32mp selfie camera, Know price and specifications
Redmi Y3

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपनी वाय सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में रेडमी वाय3 को लॉन्च कर दिया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी वाय2 का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी वाय3 की खासियतों की बात करें तो इसमें 4000 एमएएच की बैटरी के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

    Redmi Y3
    Redmi Y3

    रेडमी वाय3 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। यह फोन बोल्ड रेड, प्राइम ब्लैक और एलिगेंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में एक बार में 2 सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए आपको तीन स्लॉट मिलेंगे। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर 632 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। फोन पर पानी के हल्के छींटे का असर नहीं होगा। इसके लिए फोन में पी2आई कोटिंग दी गई है।

    redmi y3
    redmi y3

    रेडमी वाय3 का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ ऑटो एचडीआर, एआई पोट्रेट और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं रेडमी वाय3 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें