Redmi 9A स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 25 Jun 2020 05:58 PM IST
सार

रेडमी 9ए 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्टयूजर्स को मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरीबजट रेंज में होगी कीमत

xiaomi Redmi 9A smartphone listed on 3c certification site know expected price and specs
Redmi 9A - फोटो : droidates

    विस्तार

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने लेटेस्ट डिवाइस रेडमी 9ए (Redmi 9A) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। लेस्टिंग के अनुसार, यूजर्स को इस अगामी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रेडमी 9ए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी साझा नहीं की है।

    3सी सर्टिफिकेशन साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रेडमी 9ए स्मार्टफोन को M2006C3LG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को इससे पहले फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन (FCC) की साइट पर स्पॉट किया गया था।

    इसे भी पढ़ें: Realme X3, Realme X3 SuperZoom भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा 5X ऑप्टिकल जूम

    Redmi 9A की संभावित कीमत

    सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी 9ए स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में हो सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था।

    Redmi Note 9 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें