Realme X3, Realme X3 SuperZoom भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा 5X ऑप्टिकल जूम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Jun 2020 02:44 PM IST
सार

Realme X3 सीरीज की शुरुआती कीमत 24,999 रुपयेदोनों फोन में मिलेंगे चार रियर कैमरा30वॉट की फास्ट चार्जिंग का भी है सपोर्ट

विज्ञापन
Realme X3, Realme X3 SuperZoom With Quad Rear Cameras Launched In India Know More About All The Peatures Price And Specification:
Realme X3, Realme X3 SuperZoom - फोटो : social media

    विस्तार

    Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। Realme X3 सीरीज के इन दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई हैं। इसके अलावा दोनों फोन चार रियर कैमरे से लैस हैं और इनमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी एक्स3 सीरीज फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5जी एक प्रोसेसर है।

    Realme X3 की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है। Realme X3 SuperZoom के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये और 12 जीबी और 256 जीबी की कीमत 32,999 रुपये है। ये दोनों फोन दो कलर वेरियंट में मिलेंगे जिनमें आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू शामिल हैं। दोनों फोन के बिक्री 30 जून को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से होगी।

    विज्ञापन

    रियलमी एक्स3 सुपर जूम में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme X3 SuperZoom का कैमरा

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस (सपोर्ट 5एक्स डिजिटल जूम), 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Realme X3 SuperZoom की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 30 वॉट डार्ट चार्ज तकनीक के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें