शाओमी एमआई ए2 की स्टोरेज और रैम का पता चला

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 09 Jul 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 colors and storage leak, 6GB RAM variant expected
Xiaomi Mi A2

    शाओमी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन एमआई ए2 को बाजार में उतारने वाली है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए2 का अपग्रेडेड वर्जन है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक एमआई ए2 देखने में एमआई 6एक्स जैसा होगा और इस फोन में भी ए1 की तरह एंड्रॉयड वन मिलेगा। इसके अलावा कहा जा रहा है कि एमआई ए2 तीन कलर वेरियंट ब्लैक, रोज और गोल्ड में लॉन्च होगा।

    माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एमआई ए2 का रेड कलर वेरियंट भी इन तीनों वेरियंट की लॉन्चिंग के कुछ दिन बाद बाजार में आएगा। वहीं खबर है कि एमआई ए2 4 जीबी रैम व 32+64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी के स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। बता दें कि एमआई ए1 सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था।

    विज्ञापन

    एमआई ए2 को चीन में एआई 6एक्स के नाम से पेश किया जाएगा। ऐसे में फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3010mAh की बैटरी और सी टाइप चार्जिंग मिलेगी। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की शुरुआती कीमत 16 हजार रुपये होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें