जियो के नए फीचर फोन के बदले खरीद सकते हैं ये 6 स्मार्टफोन, मिलेगा 4G का सपोर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 09 Jul 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
You can buy These 6 4G smartphones instead of jio phone 2
smartphone

    जियो ने भारत में अपना नया फीचर फोन जियो फोन 2 पेश किया है जो कि एक फीचर फोन है और इस फोन में भी पिछले साल लॉन्च हुए 1,500 रुपये वाले जियो फोन 1 की तरह 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है। नए फोन की कीमत 2,999 रुपये है, लेकिन आप चाहें तो 3,000 रुपये तक के रेंज में जियो के इस फीचर फोन के बदले इन पांच 4जी स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। वैसे भी, जब उसी कीमत में स्मार्टफोन मिल रहा है तो कोई फीचर फोन क्यों खरीदेगा। आइए लिस्ट देखते हैं।

    Karbonn A40 Indian
    Karbonn A40 Indian

    Karbonn A40 Indian

    इस फोन में 4 इंच की फुल टच डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 1.3 GhZ का प्रोसेसर, 1400mah की बैटरी, 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2 MP का रियर कैमरा, 0.3 MP का फ्रंट कैमरा, 4G/3G/2G/ VoLTE सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे फीचर्स हैं। इस फोन में YouTube, WhatsApp और Facebook जैसे सभी पोपुलर ऐप चलेंगे। फोन के साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी। इस फोन की कीमत 3,499 रुपये है लेकिन एयरटेल इस फोन पर 1,500 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है।

    Micromax Vdeo 2
    Micromax Vdeo 2

    Micromax Vdeo 2

    इस फोन की कीमत 3,499 रुपये है और इसमें 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, 4.5 इंच की डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 1800mAh की बैटरी है और 1.3GHz का प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें