14 मार्च को भारत में लॉन्च हो सकता है Xiaomi Redmi 5, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Mar 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Likely to launch RedMi 5 and RedMi 5 Plus on 14th March 2018
Redmi 5

    Xiaomi भारत में 14 मार्च को 2 नए स्मार्टफोन पेश करने वाली है। इनमें से रेडमी 5 पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 4 का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है।बता दें कि शाओमी ने पिछले साल दिसंबर में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस को चीन में लॉन्च किया था।

    रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों में कोई खास अंतर नहीं है। दोनों में डुअल सिम सपोर्ट है। रेडमी 5 में जहां 5.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है, वहीं रेडमी 5 प्लस में 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

    विज्ञापन

    Redmi 5 और Redmi 5 Plus की कीमत और फीचर्स

    Xiaomi Redmi 5 and Redmi 5 Plus
    Xiaomi Redmi 5 and Redmi 5 Plus

    रेडमी 5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, जबकि रेडमी 5 प्लस में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो दोनों में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रेडमी 5 में 3300 एमएएच की और रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS और माइक्रो USB पोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत CNY 799 यानी करीब 7,800 रुपये और 3GB/32GB वेरियंट की कीमत CNY 899 यानी करीब 8,800 रुपये होगी। रेडमी 5 प्लसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 999 यानी करीब 9,700 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की CNY 1,299 यानी करीब 12,700 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें