Xiaomi ने सिर्फ 13,999 रुपये में लॉन्च किया 32 इंच का Mi TV 4A

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 07 Mar 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi launched Mi TV 4A 32 Inch and 43 Inch Models in India, Price Starts at Rs 13,999
Mi TV 4A

    Xiaomi ने बुधवार को भारत में अपना दूसरा स्मार्ट टीवी Mi TV 4A लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी दो सप्ताह पहले 55 इंच का टीवी पेश किया था। कंपनी ने एमआई टीवी 4ए का दो वेरियंट भारत में उतारा है जिनमें एक 32 इंच का है और दूसरा 43 इंच का है। दोनों टीवी के साथ जियो की ओर से जियो फाई हॉटस्पॉट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। दोनों टीवी की बिक्री भारत में 13 मार्च से होगी।

    43 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Mi TV 4A  price
    Mi TV 4A price

    43 इंच वाले Mi TV 4A में फुल एचडी डिस्प्ले, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें क्वॉडकोर Amlogic T962 64 बिट प्रोसेसर है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac (2.4/5 GHz डुअल बैंड Wi-Fi), ब्लूटूथ 4.2, Dolby व DTS ऑडियो है। यह टीवी HDR 10 और HLG को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    32 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Mi TV 4A
    Mi TV 4A

    32 इंच वाले Xiaomi Mi TV 4A की कीमत 13,999 रुपये है। इसमें भी फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉडकोर Cortex-A53 प्रोसेसर है जिसकी स्पीड 1.5GHz है। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए माली-450 MP3 GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, USB, 2 HDMI पोर्ट और AV पोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें