Xiaomi ने पेश किया 20 वॉट वाला वायरलेस चार्जर, वर्टिकल पोजीशन में कर सकेंगे फोन चार्ज

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने फास्ट वायरलेस चार्जर पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत स्पेशल क्राउडफंडिंग के तहत 1,008 रुपये रखी है। इस चार्जर की खूबियों की बात करें तो यूजर्स अपने फोन को लैंडस्केप और वर्टिकल पोजीशन में चार्ज कर सकेंगे। वहीं, यह चार्जर 20 वॉट की पावर जनरेट करता है। इसके साथ ही शाओमी के चार्जर की सेल 11 नवंबर से शुरू हो जाएगी।शाओमी के चार्जर के फीचर्सकंपनी ने इस चार्जर को कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया है। साथ ही इस चार्जर में छोटे सर्कुलर बेस के साथ एंगल स्टैंड दिया गया है। वहीं, ग्राहकों को इस डिवाइस में 20 वॉट वायरसलेस चार्जर क्यूआई तकनीक का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले शाओमी ने बिल्ट इन फैन वाले चार्जर को बाजार में उतारा था, जो 30 वॉट की पावर प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें : Samsung Galaxy S11 तीन साइज और वेरियंट्स के साथ होगा लॉन्च, मिलेगा 5जी का सपोर्ट
शाओमी ने स्मार्ट लैंप किया था लॉन्च
शाओमी ने पिछले महीने स्मार्ट लैंप को 2,299 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था। स्पेसिफिकेशन की बात करेंं यूजर्स को इसमें 1.6 करोड़ कलर रेंज मिलेगी। इसके साथ ही इस लैंप में 12 वॉट का पावर बैकअप दिया गया है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि उनका लैंप बिना किसी दिक्कत के 11 वर्ष तक काम करेगा। इसके अलावा यूजर्स को गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है।