Watergen Genny: हवा से पानी बनाती है यह मशीन, जानिए कैसे करती है काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

जेनी में एक यूनिक फिल्टरिंग सिस्टम भी होता है, जो पानी को बैक्टीरिया मुक्त रखता है। सिर्फ इतना ही नहीं जेनी की मदद से गर्म या ठंडे मिनरल वॉटर का उत्पादन भी किया जा सकता है।

Watergen Genny: This machine makes water from air know how it works
Watergen Genny - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज के डिजिटल वर्ल्ड में टेक्नोलॉजी का तेजी से विकास हो रहा है। लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लगभग हर यूजफुल डिवाइस को आकार दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब मार्केट में हवा से पानी बनाने वाली मशीन आ गई है। इस मशीन की मदद से एक दिन में लगभग 30 लीटर पानी को हवा से पानी में बदला जा सकता है।

    हवा से पीने का पानी बनाने वाली कंपनी वाटरजेन (Watergen) ने इस डिवाइस GENNY को लॉन्च किया है। बता दें कि वाटरजेन एक इजराइली कंपनी है, जो वायुमंडलीय जल जनरेटर (AWGs) के मामले में सबसे आगे है।

    ऐसे करती है काम

    GENNY एक दिन में 30 लीटर तक पानी उपलब्ध करा सकती है। जेनी में एक यूनिक फिल्टरिंग सिस्टम भी होता है, जो पानी को बैक्टीरिया मुक्त रखता है। सिर्फ इतना ही नहीं जेनी की मदद से गर्म या ठंडे मिनरल वॉटर का उत्पादन भी किया जा सकता है, यह तकनीक वाटरजेन की पेटेंट तकनीक का इस्तेमाल करती है।

    GENNY की मदद से प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग के साथ-साथ रसद प्रक्रियाओं, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन की आवश्यकता को भी कम किया जा सकता है। इसका घर के साथ-साथ ऑफिस में भी उपयोग किया जा सकता है। यह पर्यावरण के लिए पूरी तरह से अनुकूल है।

    ये भी पढ़ें: Apple iPhone SE 4: 6.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा नया आईफोन, मिलेंगे ये फीचर्स

    GENNY डिवाइस की मदद से बनाया गया पानी क्वॉलिटी के मामले में भी अच्छा है। डिवाइस में एयर फिल्टर के लिए मैकेनिकल, केमिकल और माइक्रोबायोलॉजिकल कंटेनमेंट का इस्तेमाल किया जाता है, इसकी मदद से बैक्टीरिया मुक्त और हाईएस्ट स्टैंडर्ड पानी का उत्पादन किया जाता है।

    GENNY की स्पेसिफिकेशन

    Watergen Genny: हवा से पानी बनाती है यह मशीन, जानिए कैसे करती है काम
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें