Apple iPhone SE 4: 6.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा नया आईफोन, मिलेंगे ये फीचर्स
लीक्स के अनुसार 4th जेनरेशन iPhone में 6.1 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगी, जो टॉप नॉच कटआउट के साथ आएगी। यदि ऐसा होता है तो यह Apple iPhone SE सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा।

विस्तार
एपल ने हाल ही में अपनी नई आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया है। अब एपल के नए अपकमिंग आईफोन Apple iPhone SE 4 को लेकर खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि एपल इस फोन को भी जल्दी लॉन्च कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के फीचर्स को लेकर भी कई सारे लीक्स आ रहे हैं।
लीक्स के अनुसार 4th जेनरेशन iPhone में 6.1 इंच की LCD स्क्रीन मिलेगी, जो टॉप नॉच कटआउट के साथ आएगी। यदि ऐसा होता है तो यह Apple iPhone SE सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। अब तक SE सीरीज को स्माल साइज की डिस्प्ले के साथ पेश किया जाता रहा है।
अनालिस्ट Ross Young के मुताबिक नए आईफोन Apple iPhone SE 4 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। Ross Young की रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन SE मॉडल के साथ एपल टच आईडी को वापस ला सकता है। वहीं इस फोन का डिजाइन iPhone XR से मिलता-जुलता होने वाला है।
इसी साल लॉन्च हुआ था iPhone SE 3
बता दें कि एपल ने आठ मार्च 2022 को अपने SE सीरीज फोन iPhone SE 3 को लॉन्च किया था। दरअसल, SE सीरीज एपल की ओर से आने वाली बजट फोन सीरीज होती है और इसका साइज कॉम्पैक्ट रखा जाता है। iPhone SE 3 को तीन स्टोरेज वेरियंट (64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज) और 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। iPhone SE 3 में Apple A15 बायोनिक प्रोसेसर और 4.7 इंच की रेटिना डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है, जबकि अब नए SE आईफोन को 6.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किए जानें की खबरें हैं।