भारत में सस्ते हुए Vivo के ये दो स्मार्टफोन, कैमरे के साथ मिलता है OIS

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 May 2023 12:43 PM IST
सार

Vivo Y100 और Y100A को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के तहत फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। नई कीमत के साथ Vivo Y100 और Y100A की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
vivo Y100 and Y100A get a price cut in India all you need to know
Vivo Y100 5G - फोटो : Vivo

    विस्तार

    आप भी फोन खरीदने के लिए किसी ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज है। Vivo Y100 और Y100A की कीमत में कटौती हुई है। Vivo Y100 और Y100A को इसी साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। Vivo Y100 और Y100A को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर के तहत फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। नई कीमत के साथ Vivo Y100 और Y100A की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। Vivo Y100 को पैसिफिक ब्लू और ट्विलाइट गोल्ड कलर के अलावा मेटल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। vivo Y100 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत पहले 24,999 रुपये थी जिसमें अब 1,000 रुपये की कटौती हुई है। वहीं , vivo Y100A के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज को 25,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    फोन में 6.38 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। Vivo Y100 में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouchOS 13 है।

    विज्ञापन

    vivo Y100 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है। कैमरे के साथ एंटी शेक कैमरा है और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन है। कैमरे के साथ स्पेशल नाइट मोड है और कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें