फायदे का सौदा: Vivo X60 भारत में हुआ 3000 रुपये सस्ता, पांच हजार तक का कैशबैक भी
Vivo X60 को अब 3,000 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि कटौती 31 अगस्त तक ही मान्य है। उसके बाद फोन की कीमत पहले वाली हो जाएगी। इसके अलावा इस फोन पर अलग से 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है।

विस्तार
वीवो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए रक्षाबंधन से ठीक पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X60 को सस्ता कर दिया है। Vivo X60 को अब 3,000 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि कटौती 31 अगस्त तक ही मान्य है। उसके बाद फोन की कीमत पहले वाली हो जाएगी। इसके अलावा इस फोन पर अलग से 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है। Vivo X60 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत अब 34,990 रुपये हो गई है जो कि पहले 37,990 रुपये थी।
वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 41,990 रुपये की जगह अब 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर से खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक और ICICI बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। साथ ही वनटाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलती है। HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
Vivo X60 के फीचर्स
Vivo X60 इसमें भी एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 है। फोन में भी 6.56 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2376 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Vivo X60 का कैमरा
कैमरे का सवाल है तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें तीन कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 598 सेंसर है लेकिन इसके साथ गिंबल स्टेबलाइजेशन नहीं मिलता है, हालांकि ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइजेशन मिलता है। वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और तीसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का f/2.46 अपर्चर वाला है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.45 है।
Vivo X60 की बैटरी
Vivo X60 Pro में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4200mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Samsung Galaxy Z Fold 3: सैमसंग का सबसे महंगा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 149999 रुपये
- Asus ROG Phone 5s, ROG Phone 5s Pro स्मार्टफोन हुए लॉन्च, सबसे तेज प्रोसेसर का मिला सपोर्ट
- रक्षाबंधन स्पेशल: अमेजन का Rakhi Store हुआ लॉन्च, स्मार्ट टीवी पर 40 फीसदी तक की छूट
- Shein vs Amazon: अपने ही घर में चाइनीज एप Shein से हारा अमेजन, आखिर क्या है दीवानगी का राज