रक्षाबंधन स्पेशल: अमेजन का Rakhi Store हुआ लॉन्च, स्मार्ट टीवी पर 40 फीसदी तक की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Aug 2021 09:21 AM IST
सार

अमेजन के राखी स्टोर पर OnePlus Nord CE 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को HDFC बैंक के कार्ड के साथ 1,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Amazon Launches Rakhi Store Ahead of Raksha Bandhan 2021 know all deals
Amazon Rakhi Store - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रक्षाबंधन के खास मौके पर अमेजन इंडिया ने ‘Rakhi Store’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस स्टोर को खासतौर पर राखी और फैशन, ब्यूटी, स्मार्टफोन टीवी, होम डेकोर, किचन अप्लाएंसेस, चॉकलेट्स, एक्सेसरीज, पर्सनालाइज्ड गिफ्ट कार्ड्स व अन्य प्रोडक्ट्स के लिए डिजाइन किया गया है।

    अमेजन के‘राखी स्टोर’ पर को ग्राहकों को रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स और वनप्लस नॉर्ड एसई 5जी पर कई सारे ऑफर्स भी मिलेंगे। ग्राहक पर्सनालाइज्ड हैम्पर्स और कॉम्बो, पारंपरिक और डिजाइनर्स राखी, गिफ्ट कार्ड्स, ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स, हैंडबैग्स, फ्रेगरेंस, वॉचेज, अपैरल, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, कैमरा, स्मार्टफोंस, फुटवियर, टॉयज एंड बोर्ड गेम्स, एसोर्टेड चॉकलेट्स व अन्य उपहार में अपने हिसाब से चयन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    अमेजन के इस स्टोर से रोली/चावल के साथ एक राखी बी खरीदी जा सकती है। सबसे खास बात यह है कि उपभोक्ता अमेजन शॉपिंग एप (केवल एंड्रॉयड) पर एलेक्सा से बोलकर भी ‘राखी स्टोर’ तक जा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को एप में माइक के आइकन पर टैप करना होगा औ एलेक्सा, राखी स्टोर पर चलो” बोलना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन के राखी स्टोर पर OnePlus Nord CE 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को HDFC बैंक के कार्ड के साथ 1,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। वहीं स्मार्ट टीवी पर 40 फीसदी तक की छूट मिल रही है। गिफ्ट के विकल्प के तौर पर अमेजन पे गिफ्ट कार्ड का भी विकल्प मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें