Vivo V70 FE: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा वीवो का नया फोन, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म
Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन V70 FE की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और हाई-एंड फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देने की तैयारी में है।

विस्तार
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस पर खास फोकस के साथ पेश किया जाएगा।
कैमरा और डिजाइन
टीजर के मुताबिक, इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Samsung HP5 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा।इसके अलावा, फोन में Vivo का Aura लाइटिंग फीचर और 30x तक जूम का सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Eye Autofocus फीचर होगा।
डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
लीक्स के अनुसार, Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo V70 FE में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इससे यूजर्स को लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग दोनों मिलेंगे।
- Food Order: बस बोलिए और घर आ जाएगा आपका मनपसंद खाना, फूड ऑर्डर करने के लिए अब नहीं पड़ेगी एप की जरूरत
- फिर ठप पड़ा X: भारत समेत दुनिया भर में डाउन हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कई घंटों तक परेशान रहे यूजर्स
- Android 17: फोन को हैक करना होगा नामुमकिन, Google ला रहा है क्रिप्टो जैसी तगड़ी सिक्योरिटी!
- Jio का 'ऑल-इन-वन' पैकेज: ₹500 से कम में 12 OTT एप्स, फ्री Google Gemini Pro और अनलिमिटिड 5G डेटा का मजा!