Android 17: फोन को हैक करना होगा नामुमकिन, Google ला रहा है क्रिप्टो जैसी तगड़ी सिक्योरिटी!
Google अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 में एडवांस सिक्योरिटी फीचर जोड़ने जा रहा है। पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी तकनीक से लैस यह अपडेट स्मार्टफोन को भविष्य के साइबर हमलों से बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विस्तार
Google अपने अपकमिंग Android 17 में सिक्योरिटी को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) स्टैंडर्ड शामिल करेगी, जो डिवाइस को हैकिंग से ज्यादा सुरक्षित बनाएगा। फिलहाल इसका शुरुआती बीटा वर्जन Google Pixel यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे जून में होने वाले Google I/O 2026 इवेंट में आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।
क्या है पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी?
आसान भाषा में समझें तो पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (PQC) गणित के जटिल फॉर्मूलों पर आधारित एक सुरक्षा मानक है। यह आपके फोन के भीतर की कोडिंग को एक ऐसे 'डिजिटल लॉक' में बदल देता है, जिसे तोड़ना भविष्य के सुपर-फास्ट क्वांटम कंप्यूटरों के लिए भी बहुत मुश्किल होगा। गूगल इसे अपने बूटलोडर में शामिल करेगा, जिससे फोन शुरू होते ही सुरक्षा की परतें सक्रिय हो जाएंगी।
क्यों जरूरी है यह फीचर?
आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और क्रिप्टो ट्रांजैक्शन के लिए भी होता है। ऐसे में बढ़ते साइबर हमलों के बीच यह सिक्योरिटी फीचर यूजर्स के डेटा और डिवाइस को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। यह तकनीक खासतौर पर भविष्य में होने वाले एडवांस हैकिंग अटैक और मैलिशस ऐप्स से बचाव के लिए तैयार की गई है।
कब होगा लॉन्च और किसे मिलेगा?
गूगल इस शानदार फीचर को जून 2026 में होने वाले Google I/O 2026 इवेंट में पूरी दुनिया के सामने पेश कर सकता है। फिलहाल, इसका शुरुआती बीटा वर्जन केवल Google Pixel यूजर्स के लिए जारी किया गया है।
कैसे डाउनलोड करें Android 17?
Android 17 का बीटा वर्जन फिलहाल सिर्फ Google Pixel डिवाइस पर उपलब्ध है। अगर आपने एंड्रॉइड बीटा प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन किया है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, बीटा वर्जन में कुछ बग्स और दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए इसे केवल टेस्टिंग के उद्देश्य से ही इंस्टॉल करना बेहतर रहेगा।
- व्हाइट हाउस में रोबोट ने कहा ‘स्वागतम’: बंगाली समेत 11 भाषाओं में करता है बात, एआई समिट का बना आकर्षण
- Energy Crisis: कार से लेकर लिफ्ट तक के इस्तेमाल पर पाबंदिया, ऊर्जा की कमी से ऐसे निपट रही टेक कंपनियां
- UPI PIN का झंझट खत्म: अब BHIM एप पर अंगूठा दिखाते ही होगा पेमेंट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर
- BSNL के ₹1000 से कम वाले ये 3 प्लान हैं पैसा वसूल: 164 दिनों तक की वैलिडिटी, सस्ते कॉलिंग ऑप्शन और कई फायदे