Vivo V17 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा डुअल पॉप अप कैमरा

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वीवो वी17 प्रो (Vivo V17 Pro) को सितंबर के महीने में लॉन्च करने वाला है। सूत्रों के अनुसार, वीवो वी17 प्रो स्मार्टफोन 27 सितंबर को मार्केट में पेश किया जा सकता है, लेकिन अब तक कंपनी ने लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, वीवो वी17 प्रो के लॉन्च से पहले कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं, जिनमें इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ हैं।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो लेटेस्ट स्मार्टफोन वी17 प्रो में कुल छह कैमरे देगा, जिसमें डुअल फ्रंट समेत क्वॉड कैमरा सेटअप शामिल हैं। अब टेक कंपनी वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन को लेकर टीजर के साथ आधिकारिक फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।
वीवो वी17 प्रो में मिलेेंगे छह कैमरे

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी वीवो वी17 प्रो के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप देगी। इसके साथ ही फ्रंट में डुअल सेल्फी पॉप अप कैमरा मिल सकता है। कैमरे की जानकारी से पता चलता है कि वीवो अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिस्प्ले देगा और इसमें नॉच या पंच होल कैमरा शामिल नहीं होगा। वहीं, कंपनी इस फोन के बैक कैमरा लेंस एक सीध में देगी।
वीवो वी17 प्रो से खींची गई तस्वीर
वीवो ने नए स्मार्टफोन से ली गई सैंपल फोटो को साझा किया है। तस्वीर को देखा जाए, तो इसमें कलर के शानदार कॉम्बिनेशन को देखा जा सकता है। फिलहाल, हम आपको वीवो वी17 प्रो स्मार्टफोन के कैमरे की सटीक जानकारी नहीं दे सकेंगे। इस फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी।
इसके अलावा इस फोटो में फोन के बैक और फ्रंट को आसानी देखा जा सकता है। बता दें कि वीवो अगामी स्मार्टफोन वीवो वी17 प्रो में इंन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कई सारे आकर्षक फीचर्स दे सकता है। वीवो वी17 प्रो के फीचर्स को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिली है।