Vivo Z1X भारत में हुआ लॉन्च, Type- C चार्जिंग और 48MP का कैमरा मिलेगा

वीवो ने अपनी जेड सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में Vivo Z1x लॉन्च कर दिया है। यह फोन वीवो जेड1 का अपग्रेडेड वर्जन है। इससे पहले कंपनी ने एस सीरीज के तहत एस1 पेश किया था। Vivo Z1x को कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा गया है। एक लंबे इंतजार के बाद वीवो ने आखिरकार Vivo Z1x में सी-टाइप चार्जिंग दे ही दी है।

डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.3 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के पीछे वाले पैनल पर ग्लास दिया गया है। फोन में आपको एंटी फ्लिकर भी मिलता है। इसके अलावा वीवो जेड1एक्स में डार्क मोड और वाइडवाइन एल1 का सपोर्ट है। ऐसे में आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो आराम से देख सकेंगे। फोन के बायीं ओर गूगल असिस्टेंट बटन और सिम कार्ड ट्रे है। जबकि दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और स्पिकर ग्रिल है।

कैमरा
वीवो जेड1एक्स के कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 582 सेंसर है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल के लिए और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ आपको एआई नाइट मोड, बैकलाइट एचडीआर और पोट्रेट लाइट इफेक्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- Jio Gigafiber: क्या है जियो गीगाफाइबर का वेलकम ऑफर और क्या हैं इसके फायदे?
- Jio GigaFiber: ब्रोंज, सिल्वर और गोल्ड समेत 6 प्लान हुए लॉन्च, सिर्फ इस प्लान में मिलेगा 4K TV
- IFA 2019: Nokia पावर इयरबड्स हुआ लॉन्च, 150 घंटे चलेगी बैटरी
- Jio GigaFiber Plans: सभी ग्राहकों को मिलेगा सेटटॉप बॉक्स, WhatsApp से करें रजिस्ट्रेशन