Vivo Apex 2020 से उठा पर्दा, मिलेगा इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा
वीवो ने कॉन्सेप्ट फोन एपेक्स 2020 को किया लॉन्चयूजर्स को इस फोन में इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिला हैकंपनी ने इससे पहले एपेक्स 2019 को किया पेश

विस्तार
वीवो (Vivo) ने एपेक्स लाइन-अप के लेटेस्ट कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन एपेक्स 2020 (Vivo Apex 2020) को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने कॉन्सेप्ट फोन में ऐसे खास फीचर्स दिए हैं, जो शायद ही दूसरे डिवाइसेज में मौजूद होंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले भी एपेक्स के पुराने वर्जन बाजार में उतारा था, जिनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया था। हालांकि, कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई सकेंत नहीं दिए हैं। तो आइए जानते हैं वीवो एपेक्स 2020 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
वीवो एपेक्स 2020 को कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। यही वजह है कि इस फोन की कीमत तय नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस डिवाइस को जल्द ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेगी।
कंपनी ने इस फोन में 6.45 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया है, जो 120 डिग्री पर मुड़ा हुआ है। साथ ही कंपनी ने इस फोन की स्क्रीन से एज और बेजल भी पूरी तरह से हटा दिए हैं, जिससे यूजर को पूरी स्क्रीन व्यू मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में बटन की बजाय वर्चुअल प्रेशर-सेंसिंग बटन दिए हैं, जो बहुत तेज काम करते हैं।