सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट का 512GB वेरियंट हुआ लॉन्च, मिलेगा SD 855 प्रोसेसर
Galaxy S10 Lite का 152 जीबी स्टोरेज वेरियंट हुआ लॉन्च44,999 रुपये है कीमतपहले 128 जीबी वेरियंट में था मौजूद

विस्तार
सैमसंग ने भारत में अपने मिडरेंज स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट (Galaxy S10 Lite) का 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट लॉन्च किया है। Galaxy S10 Lite के 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट में 8 जीबी रैम मिलेगी। बता दें कि अभी तक भारत में गैलेक्सी एस10 लाइट का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मौजूद था।
Samsung Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। गैलेक्सी एस10 लाइट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy S10 से कितना अलग है Galaxy S10 Lite, कीमत से लेकर फीचर तक
Samsung Galaxy S10 Lite का कैमरा
Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा जो कि फोटो और वीडियो दोनों के साथ काम करेगा। कैमरे के साथ गिंबल का भी सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy S10 Lite की कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर दो दिनों तक के बैकअप का दावा किया गया है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन का वजन 186 ग्राम है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
ये भी पढ़ेंः Qualcomm ने लिस्ट की जारी, इन स्मार्टफोन को मिलेगा SD 865 5G प्रोसेसर का सपोर्ट
Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत भारत में 39,999 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 44,999 रुपये है। गैलेक्सी एस10 लाइट प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
- HTC Wildfire R70 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6.53 इंच की एचडी डिस्प्ले
- भारतीय यूजर्स वीडियो देखने के लिए हर महीने 11GB डाटा करते हैं खर्च : रिपोर्ट
- Vodafone-Idea यूजर्स के लिए बुरी खबर, 1 अप्रैल से बढ़ सकती है कॉल और डाटा की दरें
- Exclusive: भारत में Huawei पेश करेगी प्रीमियम टैबलेट, मार्च के पहले सप्ताह में होगी लॉन्चिंग