घरेलू कंपनी VingaJoy ने पेश किया 'बीट ब्रदर्स नेकबैंड सीएल-130', 12 घंटे तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक का दावा

घरेलू कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड विंगाजॉय (VingaJoy) ने अपने वायरलेस नेकबैंड बीट ब्रदर्स नेकबैंड सीएल-130 लॉन्च किया है। ब्रांड के ‘कनेक्टेड कंज्यूमर्स’ और ‘पीपुल ऑन द गो’ विजन के तहत इस नेकबैंड को पेश किया गया है।
कंपनी का दावा है कि एक बार की चार्जिंग में यह नेकबैंड लगातार 12 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देगा। इस नेकबैंड की कीमत 1,399 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसके बड्स में मैग्नेट का सपोर्ट है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इसकी डिजाइन शानदार और कॉम्पैक्ट है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। कंपनी ने नेकबैंड के ब्लूटूथ वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: OnePlus Buds हुआ लॉन्च, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे का बैकअप
बता दें कि VingaJoy एक भारतीय कंपनी है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। कंपनी की शुरुआत 2018 में हुई थी। विंगाजॉय ब्लूटूथ नेकबैंड के अलावा हेडफोन, ब्लूटूथ हेडफोन, स्पीकर, चार्जर, केबल, प्रोटेक्टर जैसे 125 से ज्यादा एक्सेसरीज तैयार करती है। विंगोजॉय का मुकाबला पीट्रोन, रियलमी, शाओमी जैसे बड़े प्लेयर्स से है।