भारतीय बाजार में मौजूद हैं ये शानदार नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी, बनेंगे आपकी पहली पसंद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 22 Jul 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
seven non Chinese smart tv in india according to your budget know in detail
Samsung smart tv - फोटो : social media

    59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही चीनी स्मार्टफोन से लेकर चीनी स्मार्ट टीवी तक का बहिष्कार किया जा रहा है। लोग फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बायकॉट चाइनीज प्रोडक्ट अभियान चला रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी चीनी स्मार्ट टीवी की बजाय नॉन-चाइनीज टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं। इन सभी स्मार्ट टीवी में आपको चीनी टीवी की तुलना में शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए इन शानदार नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर...

    Nokia Smart TV
    Nokia Smart TV - फोटो : gadgetstouse

    Nokia Smart TV

    नोकिया ने हाल ही में 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। इस स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए जीबीएल के साउंड सिस्टम, गूगल असिस्टेंट, क्रोम कास्ट, 24 वॉट के स्पीकर्स, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत 31,999 रुपये है।

    Onida Smart TV
    Onida Smart TV - फोटो : AMAZON

    Onida Smart TV

    ओनिडा के इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इस स्मार्ट टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट के साथ एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में डॉल्बी डिजिटल प्लस के साथ यूट्यूब, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत 22,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें