घरेलू कंपनी VingaJoy ने लॉन्च किया 10000mAh का पावरबैंक

घरेलू गैजेट एसेसरीज कंपनी VingaJoy ने भारत में अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है जिसकी क्षमता 10,000 एमएएच की है। VingaJoy के इस पावरबैंक की कीमत 2,499 रुपये है जो कि मौजूदा बाजार के हिसाब से अधिक है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह पावरबैंक मेड इन इंडिया है। इस पावरबैंक की खासियत इसका वजन और कॉम्पैक्ट बॉडी है।
VingaJoy Fuelbar में नॉन मेटालिक बॉडी दी गई है। ऐसे में ग्रिपिंग अच्छी बनती है और यह हाथ से फिसलता नहीं है। इसमें एक एलईडी डिजिटल इंडिकेटर भी दिया गया है। यह इंडिकेटर चार्जिंग लेवल के बारे में जानकारी देता है। इस पावरबैंक में डुअल इनपुट चार्जिंग पोर्ट है जिनमें TypeC/V8 शामिल हैं। वहीं आउटपुट 2.0A का है।
इस पावरबैंक को प्रोडक्शन पूरी तरह से भारत में हुआ है। इसके साथ छह महीने की वारंटी भी मिल रहा है। इसकी लाइफ साइकिल 500 है। इसमें दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इस पावरबैंक के साथ एक कैरी बैग भी फ्री में मिल रहा है।
इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने ही वायरलेस नेकबैंड बीट ब्रदर्स नेकबैंड सीएल-130 लॉन्च किया है। ब्रांड के ‘कनेक्टेड कंज्यूमर्स’ और ‘पीपुल ऑन द गो’ विजन के तहत इस नेकबैंड को पेश किया गया है।
कंपनी का दावा है कि एक बार की चार्जिंग में यह नेकबैंड लगातार 12 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देगा। इस नेकबैंड की कीमत 1,399 रुपये है।