Redmi Note 9 Pro की बिक्री आज, 5020mAh की बैटरी से है लैस
स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस है यह फोनशुरुआती कीमत 13,999 रुपये5020mAh की बड़ी बैटरी भी है

शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro (रिव्यू) को आज यानी 18 अगस्त को फिर से फ्लैश सेल में खरीदने का मौका है। Redmi Note 9 Pro की बिक्री आज दोपहर 12 बजे एमेजन और शाओमी की वेबसाइट से होगी। लॉन्चिंग के करीब 5 महीने बाद भी इस फोन को फ्लैश सेल के तहत बेचा जा रहा है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण सप्लाई में दिक्कत आ रही है।

Redmi Note 9 Pro की कीमत और ऑफर्स
कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर एयरटेल की तरफ से डबल डाटा ऑफर मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 9 प्रो स्मार्टफोन के फीचर्स
शाओमी रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।