Huawei P30 Pro Review : सिर्फ कैमरा ही नहीं हर मायने में दमदार है यह स्मार्टफोन

Gaurav Pandey
गौरव पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाGaurav Pandey
Tue, 18 Jun 2019 04:32 PM IST
Huawei P30 Pro Review: with best camera this phone is brilliant in every aspect
Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    Huawei एक ऐसे स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में उभर कर आई है जो अपने फोन्स के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाती है और ये प्रयोग खासे सफल भी रहे हैं। बजट रेंज में Huawei के सब ब्रांड Honor के फोन्स ने धमाल मचाया तो प्रीमियम रेंज में भी Huawei किसी से कम नहीं है।

    इस बात को साबित करता है Huawei का इस साल का फ्लैगशिप Huawei P30 Pro जबदस्त कैमरा, पावरफुल बैटरी, बेहतरीन डिस्प्ले और प्रीमियम लुक इस फोन को खास बनाते हैं। कैमरा तो इस फोन की यूएसपी है ही, बाकी मामलों में भी यह फोन किसी से कम नहीं है। एक महीने तक Huawei P30 Pro का इस्तेमाल करने के बाद आइए जानते हैं उम्मीदों पर कहां तक खरा उतरता है यह कैमरा बीस्ट फोन...

    डिजाइन

    Huawei P30 Pro
    Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो फोन का डिजाइन बेहद आकर्षक है। ड्यू ड्रॉप नॉच फोन की ज्यादा स्क्रीन को इस्तेमाल के लिए छोड़ता है। फोन के रियर पैनल में कैमरे की एक स्ट्रिप दी गई है जिसमें तीन कैमरे हैं। इसके पास में फ्लैश दिया गया है। फ्लैश के नीचे टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन के दाएं पैनल में वॉल्यूम रॉकर कीज दी गई हैं। इसी के नीचे पॉवर बटन दिया गया है। फोन के बाएं पैनल को कंपनी ने खाली छोड़ा है। फोन के निचले पैनल में सिम स्लॉट, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर दिया गया है।

    फोन का बैक पैनल आकर्षक टेक्सचर के चलते काफी अपीलिंग है और काफी प्रीमियम अहसास देता है। डिजाइन की बात करें इस मामले में फोन काफी आगे है। हालांकि, इस बजट में नॉच का होना थोड़ा निराश करता है। अगर कंपनी इसमें पॉपअप कैमरा देती तो यह फोन और धमाल मचा सकता था। बाजार में अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी वन प्लस 7 Pro को टक्कर देने में यह फोन केवल नॉच की वजह से ही मात खा सकता है।

    बैटरी : सुपर फास्ट चार्जिंग

    Huawei P30 Pro
    Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    कैमरे से इतर हटकर बात करें तो Huawei P30 Pro में किसी और चीज ने प्रभावित किया तो वह है इसकी बैटरी। 4200 mAh की बेहद शानदार बैटरी और वाकई बेहद तेज फास्ट चार्जिंग इस पोन को अलग की लेवल पर ले जाती है। फोन पूरी तरह चार्ज करने के बाद आप सामान्य यूज करते हुए आराम से एक दिन से ज्यादा चला सकते हैं। चार्जिंग की बात करें तो 40 वाट का चार्जर वाकई बेहद फास्ट चार्जिंग करता है।

    एक चीज जो हमने नोटिस की वह यह कि यदि आप इस फोन को इसी के चार्जर से चार्ज करते हैं तो स्क्रीन पर सुपर चार्जिंग लिखा दिखाता है और वहीं, यदि आप इस पोन को किसी अन्य कंपनी जैसे One Plus या Pixel के चार्जर से चार्ज करेंगे तो क्विक चार्जिंग लिखा दिखता है। कुल मिलाकर बैटरी के मामले में यह फोन बेजोड़ है। फोन पूरा चार्ज होने में मुश्किल से एख घंटे का समय लेता है।

    Huawei P30 Pro Review : सिर्फ कैमरा ही नहीं हर मायने में दमदार है यह स्मार्टफोन

    इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है और रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है। रिवर्स चार्जिंग में आप अपने फोन से दूसरा फोन चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरे फोन को इसके बैक पैनल पर रखना होगा। हालांकि इससे वही फोन चार्ज हो सकते हैं जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

    कैमरा : मोबाइल फोटोग्राफर्स के लिए ऑल इन वन

    Huawei P30 Pro
    Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    कैमरा इस फोन की यूएसपी है। चार कैमरे आपकी हर फोटोग्राफी जरूरत को पूरे करने के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि इस फोन का कैमरा रिव्यू हम पहले कर चुके हैं। फोन में मौजूद लाइका क्वाड कैमरा मोबाइल फोटोग्राफी को नए आयाम देता है। इस फोन की सहायता से आप मोबाइल प्रोफेशनल फोटोग्राफी को बहुत करीब से महसूस कर सकते हैं। फोन में 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके साथ इसमें 1/1.7 इंच का हुवावे सुपर स्पेक्ट्रम सेंसर दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/1.6 है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया हुआ है, जिसका अपर्चर एफ/3.4 है। फोन में दिया गया चौथा कैमरा टाइम ऑफ फ्लाइट ( TOF) कैमरा है। यह फोन डुअल ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सिस्टम से लैस है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    फोन को कैमरे में कई डिफॉल्ट फीचर दिए गए हैं, जिनकी सहायता से आप कठिन परिस्थितियों में भी बेहतरीन फोटोज ले सकते हैं। कैमरे का नाइट मोड, स्लोमो और वाइड एंगल मोड शानदार हैं। 50x जूम इसे सुपर कैमरा फोन्स की श्रेणी में सबसे आगे खड़ा करता है। हाल ही में आए एक अपडेट के बाद अब फोन में डुअल व्यू का ऑप्शन भी आ गया है। इस मोड में आप प्राइमरी लेंस और वाइड एंगल लेंस का एक साथ इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा कैमरे में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो आपकी हर फोटोग्राफी की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

    स्क्रीन और डिस्प्ले

    Huawei P30 Pro
    Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    फोन में 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले काफी क्रिस्प है और काफी स्मूथ है। व्यूइंग एंगल अच्छे हैं। हालांकि डिस्प्ले 396 PPI पर है जो और ज्यादा की जा सकती थी। फोन की स्क्रीन के चारों कोनों पर राउंड कर्व दिए गए हैं जो काफी आकर्षक हैं। फोन में इनडिस्प्ले सेंसर दिया गया है जो काफी तेज है। हालांकि, जो लोग अब कर बैक पैलन पर फिंगर प्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करते आए हैं, उनके लिए शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन बाद में काफी यूजर फ्रेंडली साबित होता है।

    ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

    Huawei P30 Pro
    Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    Huawei P30 Pro में कंपनी मे एंड्रॉइड 9 पाई आधारित EMUI 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इतने शानदार फोन में स्टॉक एंड्रॉइड की कमी खलती है। हालांकि Huawei अपने EMUI पर काफी काम कर रही है, लेकिन स्टॉक एंड्रॉइड फोन की परफॉर्मेंस को काफी बेहतर करता है। कंपनी ने फोन में अपनी लेटेस्ट Kirin 980 ऑक्टॉकोर चिपसेट का इस्तेमाल किया है। हैवी यूज के बाद भी फोन में लैग की कोई समस्या नहीं दिखी। हमने फोन में Asphalt 8, PUBG, Mortal Kombat और Brother in Arms जैसे भारी गेम खेले, इस दौरान फोन में कोई दिक्कत नहीं आई। न फोन हीट हुआ और न ही ग्राफिक्स में कोई समस्या आई। मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन बेहद शानदार है।

    रैम और स्टोरेज

    Huawei P30 Pro
    Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जो कि काफी है। फोन में ज्यादा डाटा रखने वालों के लिए यह फोन अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इतनी स्टोरेज के बाद एक्सटर्नल स्टोरेज की जरूरत नहीं पड़ेगी और अगर इसके बाद भी आपको एक्सट्रा स्टोरेज की जरूरत पड़े तो आप नैनो एसडी कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हालांकि उसके लिए आपको सिम 2 को हटाना पड़ेगा।

    हर मायने में टक्कर देता है Huawei P30 Pro

    Huawei P30 Pro
    Huawei P30 Pro - फोटो : अमर उजाला

    कुल मिलाकर हर मायने में Huawei P30 Pro बाकी कंपनियों को टक्कर देता है, फिर चाहे वह बैटरी हो, कैमरा हो या डिजाइन। 71,999 रुपये कीमत के फोन में केवल दो चीजें थोड़ निराश करती हैं। एक तो फोन का ड्यू ड्रॉप नॉच और दूसरा इसकी कीमत। करीब 72 हजार के बजट के इस फोन को 50 हजार के बजट का वन प्लस 7 प्रो खासी टक्कर दे रहा है। लेकिन, अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन हैं और एक सुपर कैमरा फोन लेना चाहते हैं और Huawei P30 Pro आपके लिए ही बना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें