TECNO नई सीरीज के तहत भारत में लॉन्च करेगी स्मार्टफोन, कीमत हो सकती है 8,000 रुपये से कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 24 Aug 2019 04:35 PM IST
TECNO Spark budget smartphone series launching in India next week photo leaked
TECNO Spark - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी TECNO ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टपोन फैंटम 9 लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी एक नई सीरीज के तहत भारत में फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि टेक्नो की स्पार्क सीरीज के फोन की कीमत 5,000-8,000 रुपये के बीच होगी। साथ ही यह भी खबर है कि स्पार्क सीरीज के तहत कुल चार स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ेंः Android 10 के 7 कमाल के फीचर्स, स्क्रीन रिकॉर्डिंग से लेकर डेस्कटॉप मोड तक

    लीक रिपोर्ट की मानें तो टेक्नो के स्पार्क सीरीज के फोन में डुअल VoLTE सपोर्ट, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन की लॉन्चिंग अगले सप्ताह में होने वाली है। वहीं स्पार्क सीरीज के फोन की एक फोटो भी सामने आई है।

    ये भी पढ़ेंः TECNO PHANTOM 9 Review : ट्रिपल रियर कैमरा, डुअल एलईडी फ्रंट फ्लैश और क्या खास है इस फोन में

    लीक फोटो से पता चल रहा है कि इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही फ्रंट में फ्लैश लाइट भी मिलेगी। फोन के कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। टेक्नो स्पार्क सीरीज के फोन का मुकाबला रियलमी सी2, रेडमी 7ए जैसे फोन के साथ होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें