TECNO PHANTOM 9 Review : ट्रिपल रियर कैमरा, डुअल एलईडी फ्रंट फ्लैश और क्या खास है इस फोन में

Gaurav Pandey
गौरव पाण्डेय, अमर उजालाGaurav Pandey
Thu, 15 Aug 2019 03:42 PM IST
सार

फोन के साथ मिलती है वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा और 13 महीने की वारंटीफोन से खुश नहीं हैं तो 100 दिन के भीतर फोन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही कंपनीफोन में है 6.4 इंच की इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाली एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्लेPHANTOM 9 में है ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज

विज्ञापन
TECNO PHANTOM 9 HINDI REVIEW is this phone worth buying read full review
Tecno Phantom 9 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक समय था जब मोबाइल की बात होती थी तो दो ही नाम सामने आते थे, नोकिया और सैमसंग। हालांकि, समय के साथ स्थितियां बदलीं औऱ आज हम वो समय देख रहे हैं कि आपके पास शायद गिनती कम पड़ जाएं लेकिन मोबाइल कंपनियों के नाम नहीं खत्म होंगे। तमाम कंपनियां कम कीमत में फीचर रिच स्मार्टफोन्स उपलब्ध करा रही हैं। मोबाइल जगत में ऐसा ही एक नाम है TECNO मोबाइल का। हमने इसके नए स्मार्टफोन TECNO PHANTOM 9 का रिव्यू किया। आइए जानते हैं 14,999 रुपये कीमत वाला यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में कहां तक खरा उतरता है।

    सबसे पहले बात करते हैं फोन के साथ आपको क्या-क्या मिलता है। बॉक्स में हैंडसेट के साथ एक कवर, माइक्रो यूएसबी चार्जर, स्क्रीन गार्ड, सिम इजेक्टर पिन और इयरफोन मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी आपको वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा, 12+1 यानी 13 महीने की वारंटी देती है। इसके अलावा अगर आप फोन से खुश नहीं हैं तो 100 दिन के भीतर कंपनी फोन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है।

    विज्ञापन

    Tecno Phantom 9: डिस्प्ले और डिजाइन

    Tecno Phantom 9
    Tecno Phantom 9 - फोटो : अमर उजाला

    अब बात करते हैं फोन के डिजाइन की, फोन में 6.4 इंच की इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाली फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। हालांकि, हमें फोन का इस्तेमाल करते वक्त डिस्प्ले कुछ खास नहीं लगी। डिस्प्ले न तो क्रिस्पी है और ही रंगों को पूरी तरह से उभार पाती है। FANTOM 9 के डायमेंशन की बात करें तो यह 158.52x75.3x7.85 एमएम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन का वजन केवल 164 ग्राम है। फोन के बैक पैनल पर ऑरोरा ग्रेडिएंट दिया गया है, जिसमें तीन रंगों का इस्तेमाल किया गया है। फोन का बैक पैनल देखने में जितना आकर्षक लगता है, फोन के रिम्स पर इस्तेमाल किया गया रंग उतना ही खराब लगता है। फोन के बाएं पैलन पर सिम और मेमोरी कार्ड ट्रे दी गई है। दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर कीज और उसके नीचे पावर बटन दिया गया है।

    फोन के अपर पैनल को खाली छोड़ा गया है तो निचले पैनल में 3.5 एमएम इयरफोन जैक, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ग्रिल स्पीकर दिया गया है। फोन में ड्यू ड्रॉप नॉच दिया गया है जो अलग-अलग एप्लीकेशन के हिसाब से ऑपको नॉच और बिना नॉच का अहसास देता है। वीडियो देखते वक्त इसका नॉच अपने आप ढक जाता है। हालांकि, इस वजह से वीडियो देखते वक्त दाईं और बाईं और के कर्व्स में आपको अंतर दिखाई देगा, नॉच ढकने से बाईं और ज्यादा कर्व आ जाता है।

    Tecno Phantom 9: कैमरा परफॉर्मेंस

    Tecno Phantom 9
    Tecno Phantom 9 - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन की बात हो कैमरा फीचर पर बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। TECNO ने PHANTOM 9 में 16+2+8 एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट कैमरे के साथ भी डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो FANTOM 9 के कैमरे ने हमें कुछ खास प्रभावित नहीं किया।

    दिन की रोशनी में आप काफी अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं लेकिन, रोशनी की कमी होते ही कैमरे की कमियां सामने आने लगती है। सेल्फी कैमरे को ड्यू ड्रॉप नॉच में जगह दी गई है। रियर कैमरा में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, आठ मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें