Tecno Pop 6 Pro: 5 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च, मिलेगी 5000mAh बैटरी, 8MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले
Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले और MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए सस्ते स्मार्टफोन Tecno Pop 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Tecno POVA Neo 2 स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च किया है। Tecno Pop 6 Pro को MediaTek Helio A22 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन में 2 जीबी तक रैम के साथ 132 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है।
Tecno Pop 6 Pro को पोलर ब्लैक और पीसफुल ब्लू कलर में पेश किया गया है। फोन के 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। हालांकि फोन को अमेजन इंडिया पर Amazon Great Indian Festival Sale के तहत 6,099 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही SBI कार्ड के जरिए फोन की खरीद पर 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन को 27 सितंबर यानी आज से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ओप्पो का बजट फोन Oppo A17 हुआ लॉन्च, इसमें है 50 मेगापिक्सल का कैमरा
Tecno Pop 6 Pro में एंड्रॉयड 12 Go Edition आधारित HiOS 8.6 मिलता है। फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो (720×1612 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz टच सैम्पलिंग रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में क्वॉडकोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर और 2 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 32 जीबी eMMC5.1 स्टोरेज दी गई है।
ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: अपने आप क्यों कैंसिल हो रहे ऑर्डर, पढ़ें कंपनी ने क्या कहा?