सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 10 Jul 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Tecno Phantom 9 Launched in India with triple rear camera: price and specifications
Tecno Phantom 9 - फोटो : amar ujala

    टेक्नो मोबाइल्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Phantom 9 लॉन्च कर दिया है। टेक्नो फैंटम 9 की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    टेक्नो के इस फोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन की बिक्री 17 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ कंपनी 100 दिन तक फ्री रिप्लेसमेंट, 6 महीने का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित HiOS 5.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में डॉट नॉच मिलेगा। Tecno Phantom 9 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट है।

    फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। फोन का वजन 164 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें