BSNL ने अपडेट किए ये दो प्री-पेड प्लान्स, अब रोज मिलेगा दोगुना डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 10 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
BSNL revised Rs 186, Rs 187 Prepaid Recharge Plans to Offer 2GB Data Per Day
BSNL

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने दो प्री-पेड प्लान्स को अपडेट किए हैं। अपडेट के बाद BSNL के 186 रुपये और 187 रुपये वाले दोनों प्लान में अब रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा, जबकि इन दोनों प्लान्स में पहले रोजना 1 जीबी डाटा मिलता था।

    इसके अलावा BSNL के इन दोनों प्लान्स में रोजना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है। इन दोनों प्लान्स की वैधता 28 दिनों की है। इन प्लान्स में रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री है। BSNL के इन दोनों प्लान्स के तहत यूजर्स को पर्सनल रिंगबैक टोन सेट करने भी विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि BSNL ने हाल ही में अपने बंपर ऑफर की वैधता को अक्टूबर 2019 तक बढ़ा दिया है, जिसमें 2.2 जीबी डाटा रोजना फ्री में मिलता है, हालांकि इसका फायदा सिर्फ प्री-पेड ग्राहकों को ही होगा। कंपनी का यह बंपर ऑफर इन दोनों प्लान्स के साथ भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बीएसएनएल ने पिछले साल सितंबर में इस प्लान को शुरू किया था। हालांकि BSNL का यह ऑफर कुछ चुनिंदा प्लान्स के लिए है। जिन प्री-पेड रिचार्ज के साथ यह ऑफर मिल रहा है, उनमें 186, 289, 485, 666 और 1,699 रुपये के प्लान शामिल हैं। इनके अलावा 187, 349, 399 और 448 रुपये के पहले रिचार्ज यानी (STV) पर भी उपलब्ध हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें