TCL Movetime Family Watch 2 भारत में हुई लॉन्च, GPS के साथ 4G सिम का मिला सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Jun 2021 10:02 AM IST
सार

TCL Movetime Family Watch 2 की कीमत 149 यूरो यानी करीब 13,200 रुपये है और इसकी बिक्री यूरोप में अगस्त से होगी, हालांकि बिक्री तारीख को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। भारत में भी इस वॉच की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
TCL Movetime Family Watch 2 With GPS AND 4G SIM Launched
TCL Movetime Family Watch 2 - फोटो : TCL

    विस्तार

    टीसीएल ने अपनी स्मार्टवॉच TCL Movetime Family Watch 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुई मूवटाइम फैमिली वॉच का अपग्रेडेड वर्जन है। नई वॉच में बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें जीपीएस ट्रैकर, कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। TCL Movetime Family Watch 2 में 4G सिम का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप कॉलिंग कर सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं।

    TCL Movetime Family Watch 2 की कीमत

    TCL Movetime Family Watch 2 की कीमत 149 यूरो यानी करीब 13,200 रुपये है और इसकी बिक्री यूरोप में अगस्त से होगी, हालांकि बिक्री तारीख को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। भारत में भी इस वॉच की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    TCL Movetime Family Watch 2 की स्पेसिफिकेशन

    TCL Movetime Family Watch 2 में 1.54 इंच की कलर डिस्प्ले है जिसमें खासतौर पर Kids UI दिया गया है। बच्चे अपनी होम स्क्रीन को कलरफुल वॉलपेपर के साथ पर्सनलाइज कर सकते हैं। इसमें 4G का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से वॉच के जरिए ही वीडियो कॉलिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें नैनो सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें इमरजेंसी के लिए SoS बटन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    TCL Movetime Family Watch 2 में रियल टाइम जियोलोकेशन है। इसमें लोकेशन की पूरी हिस्ट्री का भी लॉग बनता है। TCL says the Movetime Family Watch 2 की बैटरी पहले के मुकाबले 40 फीसदी अधिक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें