Samsung Galaxy M32 First Impression: तस्वीरों में देखें कैसा है सैमसंग का यह नया फोन

सैमसंग इंडिया ने हाल ही में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 को भारत में लॉन्च कया है। Samsung Galaxy M32 को 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा सैमसंग के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर है। फोन में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy M32 में चार रियर कैमरे हैं। Samsung Galaxy M32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लैक और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से 28 जून से होगी। ICICI बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 1,250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। सैमसंग के इस नए फोन का मुकाबला Redmi Note 10S, Poco M3 Pro और Realme 8 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ है। आइए तस्वीरों में देखते हैं कैसा है सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन...

Samsung Galaxy M32: डिजाइन
यह फोन दो कलर लाइट ब्लू और ब्लैक में मिलेगा। Galaxy M32 एक बड़ा स्मार्टफोन है और इसे एक स्लिम फोन नहीं कहा जाएगा। यह फोन 9.3mm पतला है और इसका वजन 196 ग्राम है। डिजाइन कर्व्ड है और हाथ में लेने में दिक्कत नहीं होती है। फोन का फ्रेम भी कर्व्ड डिजाइन वाला है। नीचे की हेडफोन जैक, टाइप सी पोर्ट और स्पीकर है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। सिम कार्ड स्लॉट को लेफ्ट में ऊपर की ओर जगह मिली है। बॉडी प्लास्टिक की है और डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

Samsung Galaxy M32: डिस्प्ले
सैमसंग के इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और ब्राइटनेस 800 निट्स है।