SWOTT ने 599 रुपये में ENC फीचर्स के साथ लॉन्च किया नया ब्लूटूथ नेकबैंड, मिलती है 20 घंटे की बैटरी लाइफ
SWOTT Neckon 101 के साथ ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड में डुअल पेयरिंग फीचर है, इसे एक साथ दो अलग-अलग डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है। नेकबैंड के साथ 55ms की लो-लेटेंसी और मैग्नेटिक मेटल ईयरबड्स का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
भारतीय स्मार्ट वियरेबल ब्रांड SWOTT ने अपने ब्लूटूथ नेकबैंड सेगमेंट का विस्तार करते हुए SWOTT Neckon 101 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए नेकबैंड को दो कलर ऑप्शन ब्लू और ब्लैक में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह नेकबैंड आपके कानों में पूरी तरह से फिट होने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही ब्लूटूथ नेकबैंड जोरदार बास के साथ जबरदस्त एचडी स्टीरियो साउंड प्रदान करता है।
Neckon-101 ब्लूटूथ नेकबैंड को 599 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इस ब्लूटूथ नेकबैंड को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया या कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp Communities फीचर पूरी दुनिया में लॉन्च, ग्रुप में जुड़ सकेंगे 1000 लोग
नए ब्लूटूथ नेकबैंड को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी डिजाइन को विशेष रूप से नरम, सिलिकॉन सामग्री से तैयार किया गया है जो त्वचा को परेशान नहीं करता है और लंबे समय तक पहनने योग्य होता है। नेकबैंड ने वॉटर और स्वेट-प्रूफ रेसिस्टेंट के लिए IPX7 रेटिंग दी गई है। इसे वर्कआउट, जॉगिंग, रनिंग और स्पोर्ट्स सेशन के लिए डिवाइस किया गया है। साथ ही नेकबैंड में गेमिंग अनुभव को बेहतर करने के लिए गेमिंग मोड का फीचर मिलता है।