WhatsApp Communities फीचर पूरी दुनिया में लॉन्च, ग्रुप में जुड़ सकेंगे 1000 लोग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Nov 2022 01:28 PM IST
सार

WhatsApp Communities फीचर्स के जरिए पोल किया जा सकेगा और वन टैप वीडियो कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग में किसी ग्रुप में एक साथ 32 लोग शामिल हो सकेंगे। कम्युनिटी फीचर की घोषणा मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने की है।

WhatsApp Rolls Out Communities Feature NOW Group Limit to 1024 Participants
WhatsApp Communities - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लंबे समय की टेस्टिंग के बाद मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp ने आखिरकार अपने कम्युनिटी फीचर को जारी कर दिया है। WhatsApp Communities फीचर को ग्लोबली जारी किया गया है जिसमें भारत भी शामिल है। WhatsApp Communities फीचर की लंबे समय से टेस्टिंग चल रही थी। कम्युनिटी फीचर के अलावा कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

    WhatsApp Communities फीचर्स के जरिए पोल किया जा सकेगा और वन टैप वीडियो कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग में किसी ग्रुप में एक साथ 32 लोग शामिल हो सकेंगे। कम्युनिटी फीचर की घोषणा मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने की है।

    WhatsApp Communities का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप सभी ग्रुप को एक कम्युनिटी के अंदर रख सकेंगे। सभी ग्रुप का अपडेट एक ही कम्युनिटी में मिलेगा। कम्युनिटी फीचर के तहत एडमिन किसी भी तरह की घोषणा कर सकेगा। कम्युनिटी फीचर का मकसद ऑफिस, स्कूल, क्लब और अन्य संस्थान को जोड़ने का है। एंड्रॉयड यूजर्स को कम्युनिटी फीचर चैट के सबसे ऊपर दिखेगा, जबकि आईओएस यूजर को नीचे की ओर मिलेगा।

    WhatsApp में अब ग्रुप पोल फीचर भी आ गया है जिसका इस्तेमाल वोटिंग के लिए हो सकेगा। इसके अलावा अब एक ग्रुप में 1,024 लोगों को जोड़ा जा सकेगा, जो कि पहले 512 की लिमिट थी। Telegram के ग्रुप में 2,00,000 लोग शामिल हो सकते हैं।