घरेलू कंपनी Staunch ने एक साथ लॉन्च किए चार ईयरफोन, शुरुआती कीमत 799 रुपये

स्टॉन्च ने भारतीय बाजार में ब्लूटूथ हेडसेट की अपनी पहली रेंज पेश करने की घोषणा की है। इस पहली रेंज के तहत कंपनी के वायरलेस नेक बैंड, ई-ईयर ब्लूटूथ ईयरफोन, वायर्ड ओवर द हेड हेडफोन, ब्लूटूथ ओवर द हेड हेडफोन और ट्रूली वायरलेस ईयरबड पेश किए हैं जिनकी कीमतें क्रमश: 899 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये और 1,699 रुपये हैं।
सभी गैजेट्स की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। बता दें कि स्टॉन्च एक भारतीय कंपनी है जिसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। सभी वायरलेस गैजेट में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा सभी ईयरफोन में इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है।
प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के मौके पर स्टॉन्च के सीईओ कार्तिक अग्रवाल ने कहा, 'खास लोगों की जरूरतों के अनुकूल नेकबैंड, ओवर द हेड हेडफोन, ट्रूली वायरलेस ईयबड समेत ब्लूटूथ हेडसेट की पहली रेंज पेश करते हुए हमें खुशी हो रही है। हम ऐसे डिजाइनर हेडसेट पेश कर रहे हैं जो आधुनिक स्टाइलिंग के साथ स्पष्ट आवाज देता है। हमें पूरा विश्वास है कि इसका आकर्षक लुक और इसकी हाई क्वालिटी विशेषताएं उपभोक्ताओं को बड़ी आसानी से ये हेडसेट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी।'
स्पेसिफिकेशन
| Model | Flex 100 | Flex 200 | Rock 100 | Boom 100 | |
|---|---|---|---|---|---|
| Type | Neckband | IN Ear Wireless Earphone |
Wireless Over The Head HeadphoneTrue Wireless
Waterproof rate(Sweat Proof)(Sweat Proof)Water ResistanceWater ResistanceOperating RangeUp to 10 meters (No obstacle between)Up to 10 meters (No obstacle between)Up to 10 meters (No obstacle between)Up to 33 feet/10 meters (No obstacle between)Standby time120 hrs120 hrs120 hrs72 hrsCharging time1.5 Hours via Micro-USB cable1.5 Hours via Micro-USB cable2.5 Hours via Micro-USB cable1.0 Hours via Micro-USB cableTalk/Playing timeAbout upto 04 hrsAbout upto 05 hrsAbout upto 08 hrsAbout upto 04 hrsBattery Capacity100mAh60 mAh300 mAH30mAh Rechargeable Lithium-IonEarphone TypeIn Ear ( Magnetic Buds)In EarOver the EarIn Ear BudsBT StandardV5.0V5.0V5.0V5.0MicrophoneBuilt-inBuilt-inBuilt-inBuilt-inDriver Size10mm10mm40mm10 mmNoise Reduction--Digital Noise Cancelling Technology.Digital Noise Cancelling Technology.Inline Controls3 Controls3 ControlsYesSmart Touch controlCharging InputUSB/DC5VUSB/DC5VUSB/DC5VUSB/DC5VS/N≥90DB≥90DB≥90DB≥90DBFrequence Response20Hz ~ 20KHz20Hz ~ 20KHz20Hz ~ 20KHz20Hz ~ 20KHzPriceRs. 899Rs. 799Rs. 999Rs. 1699
- वोटर आईडी कार्ड के लिए घर बैठे ऐसे करें अप्लाई, यह है पूरा तरीका
- कोरोना संकट के कारण भारत में 20 फीसदी तक गिरेगी स्मार्टफोन की बिक्री
- प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह फोटो करना चाहते हैं एडिट, तो ये सॉफ्टवेयर करेंगे आपकी मदद
- लॉकडाउन के दौरान करते हैं ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल तो आ सकते हैं इन गंभीर बीमारियों की चपेट में