अमेरिकन कंपनी Soundcore ने लॉन्च किया 160 वॉट का दमदार स्पीकर, 24 घंटे चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Feb 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Soundcore Rave 160W Party Bluetooth Speaker launched in India with waterproof and 24hr playtime
Soundcore Rave 160W - फोटो : amarujala

    अमेरिकी कंपनी साउंडकोर ने भारतीय बाजार अपना नया और दमदार स्पीकर लॉन्च किया है। Soundcore ने अपने इस स्पीकर को ‘Rave’ नाम दिया है। इस स्पीकर को खासतौर पर पार्टी के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी आवाज दमदार है और यह वॉटरप्रूफ भी है। साउंडकोर के इस स्पीकर की बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर से 13,999 रुपये में हो रही है। इस स्पीकर के साथ 18 महीने की वारंटी मिल रही है

    Soundcore Rave की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी का दावा है कि इस स्पीकर को सभी तरह के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्पीकर सभी तरह की पार्टी के लिए परफेक्ट है। इस स्पीकर की क्षमता 160W है। इसमें दो 5.25 वूफर्स हैं और दो इंच के दो ट्विटर्स हैं। इस स्पीकर के साथ रीच बास का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    इसमें एलईडी लाइट्स भी दी गई हैं जो कि म्यूजिक के हिसाब से जलती हैं। इस स्पीकर को साउंडकोर स्पीकर एप से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा सकता है। एप के जरिए साउंड इफेक्ट को भी बदला जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Soundcore Rave में 20000Mah की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी पोर्ट है। इस स्पीकर को वॉटर प्रूफ के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। ऐसे में हल्की बारिश या पानी के छीटों से आपको डरने की जरूरत नहीं है।

    बचा दें कि Rave सीरीज के तहत कंपनी के पास कई स्पीकर्स हैं। रेव सीरीज का यह तीसरा स्पीकर है। इससे पहले दो स्पीकर Rave Mini औ Rave Neo बाजार में उपलब्ध हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 9,999 रुपये और 7,999 रुपये हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें