बीटल फ्लिक्स ने 400 दिनों की वारंटी के साथ भारत में लॉन्च किया अपना पहला TWS

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
FLiX by Beetel introduces its First TWS 110 earbuds on Flipkart at Rs 1499
FLiX TWS 110 - फोटो : amarujala

    घरेलू स्मार्ट एक्सेसरीज ब्रांड बीटल की कंपनी फ्लिक्स ने ऑडियो प्रोडक्ट मार्केट में एंट्री की है। फ्लिक्स ने फ्लिपकार्ट के साथ अपने वायरलेस ईयरबड्स TWS 110 को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि TWS 110 में प्योर बास साउंड, इफेक्टिव नॉइज आइसोलेशन और बेहतर म्यूजिक कंट्रोल मिलेगा। इसकी कीमत 1,499 रुपये है और इसे 400 दिनों की वारंटी के साथ खरीदा जा सकेगा।

    फ्लिक्स TWS 110 की डिजाइन स्टाइलिश और प्रीमियम है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि इसकी फिटिंग शानदार है। वर्कआउट के दौरान यह कानों से गिरेगा नहीं। यह ईयरबड्स कॉम्पैक्ट और हल्के वजन का हैं। इसकी अनूठी डिजाइन में एंटी-स्लिपईयरप्लग्स की खूबी है जिससे यह ईयरबड्स आपके कान में पूरी तरह फिट हो जाते हैं।

    विज्ञापन

    यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए यह ईयरबड्स 8 एमएस के ड्राइवर्स से लैस है। दावा है कि इसमें एक्स्ट्रा बास है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी रेंज 10 मीटर तक है। TWS 110 ईयरबड्स के साथ 300एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके चार्जिंग केस की डिजाइन शानदार है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लॉन्च के मौके पर बीटल के बिजनेस हेड पुनीत गुप्ता ने कहा, 'अपने पोर्टफोलियो के लगातार विस्तार के साथ फ्लिपकार्ट फ्लिक्स के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक पार्टनर है। फ्लिपकार्ट के ग्राहक आधार की लगातार बढ़ती मौजूदगी के चलते हमारा लक्ष्य देश भर में पहुंचना है। इसमें देश के छोटे शहर और कस्बे शामिल हैं। ये फ्लिपकार्ट के साथ एक रोमांचक और आशा से भरा सफर है और हम इसे लेकर तत्पर हैं।'

    बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने स्मार्टवॉच की रेंज के साथ स्मार्ट वियरऐबल कैटेगरी में एंट्री मारी है। कंपनी ने एस सीरीज के तहत अपनी नई और पहली स्मार्टवॉच S1 Smartwatch को लॉन्च किया है। Flix S1 स्मार्टवॉच में शरीर का तापमान मापने के साथ-साथ हर्ट रेट सेंसर भी दिया गया है। इस स्मार्टवॉच के साथ 400 दिनों की वारंटी मिल रही है। फ्लिक्स एस1 स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें