दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन दो सितंबर को भारत में होगा लॉन्च
दुनिया का सबसे पतला फोन होगा Oppo F17 Pro30W की फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट25,000 रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत

विस्तार
यदि आपको भी अपने स्मार्टफोन को लेकर शिकायत है कि आपका फोन बल्की है, भारी है, मोटा है तो आपके लिए दो सितंबर को भारत में दो ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं जो जिन्हें दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन का तमगा मिला है। Oppo F17 Pro और Oppo F17 की लॉन्चिंग भारत में दो सितंबर को शाम सात बजे ऑनलाइन इवेंट में होगी। Oppo F17 Pro महज 7.48एमएम पतला है। इस फोन में छह कैमरे दिए गए हैं। भारत में ओप्पो के इस फोन की शुरुआती कीमत 25,000 रुपये के करीब हो सकती है।
ओप्पो के इस फोन में 6.43 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन की डिजाइन राउंड होगी और इसका वजन 164 ग्राम होगा। वीडियो टीजर के मुताबिक इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले और डुअस सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं रियर पैनल पर चार कैमरे मिलेंगे। यह फोन कई कलर वेरियंट में आएगा। फोन के साथ 30W की वूक फ्लैश चार्ज 4.0 का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक Oppo F17 Pro को मीडियाटेक हीलियो P95 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इस फोन में मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा, जबकि अन्य लेंस 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
दूसरी तरफ Oppo F17 में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो कि वाटरड्रॉप नॉच होगी। इसमें भी क्वॉडकोर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन लेंस 16 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा। अन्य दो लेंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस फोन में फ्रंट में भी डुअल लेंस मिलेगा जिसमें मेन लेंस 16 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।