Segun ने खास तकनीक वाला थर्मामीटर किया लॉन्च, मिलेगी एक साल की वारंटी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 01 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Segun Launched Infrared Thermometer know price and specifications
Infrared Thermometer - फोटो : amar ujala

    भारतीय ब्रांड Segun लाइफ ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखकर इंफ्रारेड थर्मामीटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस थर्मामीटर में इंफ्रारेड सेंसर, एलईडी डिस्प्ले के साथ नो-टच सेंसर दिया है। खास बात यह है कि इस थर्मामीटर का इंफ्रारेड सेंसर 2 सेंटीमीटर तक सटीक जानकारी रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा यूजर्स को इस थर्मामीटर में तापमान रिकॉर्ड कर रखने की सुविधा मिली है। तो आइए जानते हैं इस लेटेस्ट थर्मामीटर की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस नए थर्मामीटर की कीमत 4,999 रुपये रखी है। इस थर्मामीटर को कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। वहीं, यह थर्मामीटर ग्राहकों के लिए ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस नए थर्मामीटर में एलईडी डिजिट डिस्प्ले दिया है, जो रेड और ग्रीन कलर की लाइट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस थर्मामीटर में डिजिटल सेंसर भी दिया गया है। वहीं, इस थर्मामीटर की बॉडी तापमान रेंज 34.0℃ से लेकर 42.9℃ तक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस थर्मामीटर में डाटा स्टोरेज, ऑडियो और सेंटीग्रेड से फारेनहाइट में स्विच करने की सुविधा मिली है। इसके अलावा यह थर्मामीटर 3 से 5 सेंटीमीटर तक सटीक तापमान रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें