8,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार Smartphones, जानिए दमदार फीचर्स

जहां एक तरफ रोजाना नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ बजट सेगमेंट के मोबाइल्स की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। इस मांग को ध्यान में रखकर अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कम कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार में उतार रही हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए 8,000 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास और चुनिंदा स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनमें आपको 3 जीबी रैम से लेकर दमदार कैमरा तक का सपोर्ट मिलेगा। तो आइए डालते हैं इन स्मार्टफोन पर एक नजर...

Redmi 8a
अगर आप 8,000 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आप रेडमी 8ए को चुन सकते है। इस स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो Redmi 8A में 6.22 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले में बहुत की कम बेजल मिल रहा है और इसमें नॉच दिया गया है। इस फोन मेंक्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। इसके अलावा Redmi 8A में 2/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। साथ ही रेडमी 8ए में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Realme C3
रियलमी सी3 स्मार्टफोन को नए साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।