नए साल में धमाके को तैयार सैमसंग, लांच होंगे गैलेक्सी M सीरीज के 4 स्मार्टफोन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 26 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Samsung to launch Galaxy M1, Galaxy M2, Galaxy M3 and Galaxy M5 in India in January
Samsung Galaxy A7 (2018) डेमो

    नए साल में नए धमाके के लिए सैमसंग ने तैयारी कर ली है। खबर है कि सैमसंग जनवरी में भारत में तीन नए स्मार्टफोन लांच करने वाला है। ये तीनों फोन गैलेक्सी एम सीरीज के तहत लांच किए जाएंगे। IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपनी एम सीरीज का पहला फोन भारत में लांच करेगा।

    कुछ दिन पहले भी एक रिपोर्ट लीक हुई थी जिसके मुताबिक कंपनी एम सीरीज के तहत नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम10, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 लांच करेगी। वहीं गैलेक्सी एम50 की भी बेंचमार्क रिपोर्ट लीक हुई थी। हालांकि इन फोन की लांचिंग की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    वहीं कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इन फोन के नाम क्रमशः Galaxy M1, Galaxy M2, Galaxy M3 और Galaxy M5 भी हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy M30 में सैमसंग का इनहाउस Exynos 7885 प्रोसेसर होगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि सैमसंग ने इस साल मोबाइल बाजार में कई सारे प्रयोग किए हैं जिनमें तीन रियर कैमरे वाला गैलेक्सी ए72018, 4 रियर कैमरे वाला गैलेक्सी ए9 2018, चैट ओवर वीडियो और पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रयोग शामिल हैं।

    गौरतलब है कि हाल ही में सैमसंग के 6 शानदार स्मार्टफोन की कीमतों कटौती हुई है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018, गैलेक्सी जे2 कोर, गैलेक्सी जे8, गैलेक्सी जे6 प्लस, गैलेक्सी जे4 प्लस और गैलेक्सी जे6 की कीमतों में कटौती हुई है। नई कीमत के साथ इन सभी फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें