न्यू ईयर ऑफर : इस कंपनी का मोबाइल खरीदने पर फ्री में मिल रही है शराब

साल 2018 की विदाई होने वाली है और नए साल के स्वागत की तैयारी में लोग जुट चुके हैं। नए साल के खास मौके पर कई लोग शराब का भी सेवन इस्तेमाल करते हैं। कई लोग बढ़िया खाना बनाते हैं और परिवार के साथ मस्ती करते हैं, वहीं यदि आप उनलोगों में शामिल हैं जो नए साल पर मदिरापान करने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि नए साल पर फोन खरीदने पर आपको शराब फ्री में मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से।

चीन के हेनान राज्य की एक कंपनी ने शानदार ऑफर दिया है। कंपनी के ऑफर के तहत कंपनी का जो भी कर्मचारी हुवावे का स्मार्टफोन खरीदेगा और उसकी रसीद कंपनी में जमा करेगा जो फोन की कीमत के 30 फीसदी के बराबर उसे शराब फ्री में मिलेगी। अगली स्लाइड में पढ़ें फ्री में लोगों को दिया जा रहा है हुवावे का फोन

साथ ही चीन में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शंघाई यूलुक इलेक्ट्रॉनिक एंड टेक्नोलॉजी अपने सभी कर्मचारियों को फ्री में हुवावे के दो स्मार्टफोन दे रही है। वहीं शिनचेन टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी ने हुवावे या जेडटीई के फोन पर 18 फीसदी पैसा वापस देने का ऐलान किया है। दरअसल यह पूरा मामले अमेरिका में हुवावे के फोन को बैन को लेकर है।