Samsung XR Headset: एपल की टक्कर में जल्द लॉन्च होगा सैमसंग का हेडसेट, टीजर हुआ रिलीज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Jan 2025 11:52 AM IST
सार

देखने में Project Moohan काफी हद तक एपल के Apple Vision Pro जैसा ही है। टीजर में कंपनी ने Project Moohan के किसी फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी है। Project Moohan के साथ Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा और इसे गूगल और क्वॉलकॉम की साझेदारी में तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Samsung Teases XR Headset With Multimodal AI Capabilities Smart Glasses at Galaxy Unpacked 2025
Samsung XR Headset - फोटो : Samsung

    विस्तार

    Samsung ने अपने XR Headset का टीजर जारी किया है। Samsung XR Headset का टीजर सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में जारी किया जिसमें गैलेक्सी एस25 सीरीज की लॉन्चिंग हुई है। Samsung XR Headset के साथ मल्टीमॉडल एआई कैपेबलिटी मिलेगी यानी यह सभी तरह के एआई मॉडल को सपोर्ट करेगा।

    Samsung के इस पहले हेडसेट का नाम Project Moohan बताया जा रहा है। देखने में Project Moohan काफी हद तक एपल के Apple Vision Pro जैसा ही है। टीजर में कंपनी ने Project Moohan के किसी फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी है। Project Moohan के साथ Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा और इसे गूगल और क्वॉलकॉम की साझेदारी में तैयार किया गया है।

    विज्ञापन

    Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में Samsung ने XR हेडसेट को लेकर बताया कि इसमें मल्टीमॉडल एआई का सपोर्ट होगा। इसके अलावा यह लोगों के बात करने और वर्चुअल दुनिया को देखने का नजरिया बदल देगा। इस हेडसेट में आई ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा जैसा कि Apple Vision Pro में दिया गया है। इसमें LEDs और इंफ्रारेड कैमरे होंगे। XR को हाथ के इशारे से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। Samsung XR हेडसेट के अलावा कंपनी स्मार्ट ग्लास पर भी काम कर रही है जिसका टीजर जारी किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें