इंसानी आंख से भी बड़े मेगापिक्सल वाले कैमरा लेंस पर काम कर रहा Samsung

यदि आपसे पूछा जाए कि इंसान के आंख का मेगापिक्सल कितना होता है तो शायद आप ना बता पाएं, लेकिन जब अगली बार कोई आपसे पूछे तो बता दीजिएगा कि इंसानी आंख का मेगापिक्सल 576 होता है। सैमसंग अब इंसानी आंख से भी बड़े लेंस पर काम कर रहा है। खबर है कि सैमसंग ISOCELL 600 मेगापिक्सल पर तेजी से काम कर रहा है। इससे पहले सैमसंग ने 108 मेगापिक्सल का लेंस पेश किया है जो कि एमआई 10टी प्रो जैसे कई फोन में देखने को मिला है।
सैमसंग के ISOCELL 600 लेंस का फायदा यह होगा कि काफी जूम के बाद भी फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होगी। यहां तक कि जूम के साथ 4के और 8के रिकॉर्डिंग की जा सकेगी, हालांकि इस लेंस को लॉन्च करने से पहले सैमसंग को लंबा रिसर्च और प्रयोग करना होगा। ऐसे में इस लेंस के जल्द लॉन्च होने की कोई उम्मीद नहीं है।
Ice यूनिवर्स नाम के एक टिप्सटर ने ट्वीट करके सैमसंग के इस लेंस के बारे में जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि इस लेंस की साइज 1/0.57 इंच होगी जो कि इस वक्त मौजूद लेंस के मुकाबले काफी ज्यादा होगा। इस वक्त मौजूद लेंस की अधिकतम साइज 1/1.28 इंच है। बता दें कि यह साइज Huawei P40 Pro+ में मौजूद कैमरे के लेंस की है। लीक डॉक्यूमेंट से पता चला है कि ISOCELL 600 लेंस फोन में आने के बाद फोन के बैक पैनल का 12 फीसदी हिस्सा यह लेंस ही ले लेगा।
इस वक्त फोन में अधिकतम मेगापिक्सल का 108 है जिसका इस्तेमाल सैमसंग ने Samsung Galaxy Note 20 Ultra और Samsung Galaxy S20 Ultra में किया है। इसके अलावा शाओमी ने हाल ही में एमआई 10टी प्रो में 108 मेगापिक्सल के लेंस का इस्तेमाल किया है।
- 16 दिसंबर को Xiaomi भारत में लॉन्च करेगी QLED 4K TV, मिलेगी 64GB की स्टोरेज
- Year Ender 2020: इस साल भारत में लॉन्च हुए सभी 5G स्मार्टफोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत 20,999 रुपये
- आपका स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ है या वॉटर रेसिस्टेंट है, विस्तार से समझिए
- सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, गुमराह करने वाले ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन पर लगेगी रोक