Year Ender 2020: इस साल भारत में लॉन्च हुए सभी 5G स्मार्टफोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत 20,999 रुपये

साल 2020 खत्म होने को है। साल 2020 ने दुनिया को बहुत गम दिए हैं, लेकिन कई ऐसे बदलाव भी हुए हैं जो जिनके होने की उम्मीद अगले पांच सालों में की जा रही थी। 2020 में टेक्नोलॉजी एक नए मुकाम पर पहुंची है। रोलिंग फोन से लेकर 5जी स्मार्टफोन तक कई नए इवोवेशन इस साल देखनो को मिले हैं। वैसे तो भारत में अभी 5जी नेटवर्क नहीं है लेकि इस साल भारत में करीब 15 से अधिक 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

iQoo 3
iQOO 3 में 6.44 इंच की डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है। iQOO 3 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

Realme X50 Pro
इसी साल फरवरी में रियलमी ने भारत में अपना सबसे महंगा और पहला 5जी स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G लॉन्च किया था। Realme X50 Pro 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865, 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और चार रियर कैमरे हैं जिनमें से मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं।