Samsung Galaxy Unpacked: सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट आज, इन गैजेट्स पर रहेगी दुनिया की नजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Aug 2021 12:22 PM IST
सार

Samsung Galaxy Unpacked में Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 जैसे स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की उम्मीद है। इसके अलावा इस इवेंट में Samsung Galaxy Buds 2 और Samsung Galaxy Watch 4 भी लॉन्च हो सकते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked Event 2021 Set for Today at 7 30pm How to Watch Livestream and What to Expect
Samsung Galaxy Unpacked - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked) आज यानी 11 अगस्त को शाम 7:30 बजे होगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण सैमसंग की वेबसाइट पर होगा। साल 2021 का सैमसंग का यह सबसे बड़ा इवेंट है और साल का दूसरा अनपैक्ड इवेंट भी है। Samsung Galaxy Unpacked में Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 जैसे स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की उम्मीद है। इसके अलावा इस इवेंट में Samsung Galaxy Buds 2 और Samsung Galaxy Watch 4 भी लॉन्च हो सकते हैं।

    Samsung Galaxy Unpacked से क्या हैं उम्मीदें

    इस इवेंट में सैमसंग दो फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाला है। इसके अलावा आज के इवेंट में एक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और नई स्मार्टवॉच भी लॉन्च हो सकती है। फोल्डेबल फोन के तौर पर Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की लॉन्चिंग हो सकती है। वहीं स्मार्टवॉच के तौर पर Galaxy Watch 4 और Samsung Galaxy Watch 4 Classi को पेश किया जा सकता है।

    Samsung Galaxy Z Fold 3, Samsung Galaxy Z Flip 3 price की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3 को लेकर लंबे समय से लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Galaxy Z Fold 3 की कीमत 1,49,990 रुपये, जबकि Galaxy Z Flip 3 की कीमत 80,000 से 90,000 रुपये के बीच हो सकती है। दोनों मॉडल में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा।

    Galaxy Z Fold 3 को 7.6 इंच की डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं दूसरी डिस्प्ले 6.2 इंच की होगी जिसका भी रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

    वहीं दूसरी तरफ Galaxy Z Flip 3 को 6.7 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 3300mA की बैटरी मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें