घरेलू कंपनी UBON ने पेश किया 10000mAh का पावरबैंक, फास्ट चार्जिंग से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Aug 2021 05:54 PM IST
सार

इसके 2.1ए आउटपुट चार्जिंग पोर्ट को ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है। यह पावर बैंक एंड्रॉयड, टैबलेट, कैमरा, हेडफोन और टाईप सी इनेबल्ड डिवाइस की रेंज के साथ काम करने में मददगार है।

विज्ञापन
UBON POWERMAXX 10000mAh Power Bank launched IN INDIA at Rs 2699
UBON POWERMAXX - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू गैजेट एक्सेसरी एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड यूबॉन ने भारत में 2,699 रुपये की कीमत पर अपना नया पावर बैंक यूबॉन पीबी एक्स-31 पावरमैक्स पेश किया है। इसमें 10,000 एमएएच की लिथियम पॉलिमर बैटरी लगी है और यह शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।

    यूबॉन पावरमैक्स को डुअल इनपुट चार्जिंग पोर्ट्स (टाईप सी/वी8) और डुअल यूएसबी पोर्ट्स के साथ पेश किया गया है जिससे अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग में मदद मिलती है। इसके 2.1ए आउटपुट चार्जिंग पोर्ट को ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है। यह पावर बैंक एंड्रॉयड, टैबलेट, कैमरा, हेडफोन और टाईप सी इनेबल्ड डिवाइस की रेंज के साथ काम करने में मददगार है।

    विज्ञापन

    इस पावर बैंक की अन्य खासियत है इसकी कॉपैक्ट बाॉडी और लाइट वेट, जिससे इसे साथ ले जाना आसान है। इसमें एलईडी डिजिटल बैटरी इंडिकेटर भी है, जो आपको चार्जिंग लेवल और पावर बैंक की कार्य क्षमता के बारे में जानकारी देती है। इसके अलावा इसके साथ बॉक्स के अंदर कैरी बैग भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर यूबॉन के प्रबंध निदेशक मंदीप अरोड़ा ने कहा, ‘हम पीबी एक्स-31 पावरमैक्स पावर बैंक लॉन्च करके बेहद उत्साहित हैं। लोगों ने अब लॉकडाउन के बाद अपने घरों से निकलना शुरू किया है और इस वजह से ऐसे उत्पाद की जरूरत बढ़ी है जो उनके लिए सुविधाजनक हो। इसके अलावा, चूंकि स्मार्टफोन यूजर यात्रा के दौरान गेम्स खेलने, वीडियो देखने और इंटरनेट इस्तेमाल करने पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं, जिस वजह से पर्याप्त पावर सप्लाई आवष्यक हो गई है और इससे पावर बैंक बेहद उपयोगी डिवाइस बन गए हैं।’

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें