सैमसंग Galaxy Tab S3 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने अपने सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टैब की पहली झलक बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दिखी थी। लॉन्चिंग के साथ ही इस टैब की बिक्री ऑफलाइन और सैमसंग की वेबसाइट से होने लगी है। इस टैब के खास फीचर्स में गैलेक्सी गेम लॉन्चर खास है जिसमें पावर सेवर, म्यूट गेम और ऑनगोइंग कॉल मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस टैबलेट की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि 12 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। टैब में बैटरी 6000mAh की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इसमें 9.7 इंच की QXGA सुपर एमोलेड डिस्प्ले (2048x1536 पिक्सल), क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर (2.15GHz + 1.6GHz), 4GB रैम, 13 मेगापिक्सल का एलईडी लाइट के साथ रियर ऑटोफोकस कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v4.2, यूएसबी टाइप सी (3.1) पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक सपोर्ट है। इसके अलावा इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड नूगट 7.0 दिया गया है। टैब के एलटीई वेरियंट की कीमत 47,990 रुपये है। टैब के साथ एस पेन फ्री में मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के साथ मिलने वाले ऑफर

गैलेक्सी टैब एस3 के लॉन्चिंग ऑफर की बात करें तो इसके साथ रिलायंस जियो की ओर से डबल डाटा ऑफर मिल रहा है। यानी 309 के रिचार्ज पर 28GB + 28GB डाटा प्रत्येक महीने मिलेगा। इस ऑफर की वैधता 31 दिसंबर 2017 तक है। इसके अलावा 31 जुलाई से पहले टैब खरीदने वाले यूजर्स को 12 महीने के लिए वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस सिर्फ 990 रुपये में मिलेगी।