अमेजॉन सेल: इन 5 स्मार्टफोन पर मिल रही है 9,000 रुपये से ज्यादा की छूट

अगर आप बंपर डिस्काउंट के साथ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजॉन आपके लिए स्मार्टफोन सेल लेकर आ गया है। अमेजॉन पर यह सेल 19 से 21 जून तक चलने वाली है। इस सेल में कई स्मार्टफोन बिक रहे हैं जिन पर 9,000 रुपये या इससे ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल से हम आपके लिए लेकर 7 स्मार्टफोन जिन पर मिल रही है कम-से-कम 9 हजार रुपये की छूट।

LG G6
इस फोन पर 15,0007 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी इस फोन को आप 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन को 55,000 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

iPhone 7
अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में आईफोन 7 पर 17,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को आप 42,000 रुपये में छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन में 4.7 इंच की डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का रियर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।