Samsung Galaxy Tab A7 Lite इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, अमेजन पर हुआ लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5100mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A7 Lite launch in India on June 23 listed on Amazon
Samsung Galaxy Tab A7 Lite - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग का नया टैबलेट Samsung Galaxy Tab A7 Lite 23 जून को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। अमेजन इंडिया पर इसकी लिस्टिंग भी हो गई है। लॉन्चिंग के साथ ही Samsung Galaxy Tab A7 Lite की बिक्री अमेजन से होने लगेगी, हालांकि अमेजन ने कीमत आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है। बता दें कि गैलेक्सी टैब ए7 को पिछले महीने Galaxy Tab S7 FE के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया है। नए टैब में मेटल का कवर दिया गया है और इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर भी है।

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite की भारतीय कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी, लेकिन ग्लोबल वेरियंट की शुरुआती कीमत 149 पाउंड यानी करीब 15,300 रुपये है। यह कीमत Wi-Fi वेरियंट की है, वहीं Samsung Galaxy Tab A7 (LTE) मॉडल की कीमत 179 पाउंड यानी करीब 18,400 रुपये है। इस टैबलेट को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। इस टैब में 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1340x800 पिक्सल है। टैब में ऑक्टकोर प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) है। यह टैब 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5100mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें